देखें भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों की पूरी सूची...
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के एलान के बाद राज्य में चुनावी सरगर्मी जोरों पर है। तमाम सियासी दल चुनाव प्रचार में जोर आजमाइश कर रहे हैं। उधर विधानसभा चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया 21 अक्तूबर से शुरू हो गई। अब तक भाजपा ने राज्य की 228 और कांग्रेस ने 229 सीटों के लिए उम्मीदवार तय कर दिए हैं। इन सीटों पर राज्य के दो बड़े दलों भाजपा और कांग्रेस ने किसे कहां से उतारा है, इस पर सभी की नजर है। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी सीट से मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस के दिग्गज और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा सीट से चुनाव मैदान में हैं।
Comments (0)