MP Eelection 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेता अपनी पार्टी और प्रत्याशी के समर्थन में जगह-जगह जनसभाओं और रैलियां का आयोजन कर रहे हैं।इसके अलावा आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बीजेपी प्रत्याशी अरुण भीमावद के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।
नरेंद्र सिंह तोमर ने साधा कांग्रेस पर निशाना
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, 2003 के दो ही नारे कहे जाते थे चारों ओर अंधेरा है, पहरेदार सोया है और जब तक रहेगा डिग्गी चलती रहेगी डिब्बी। तोमर ने लोगों से कहा कि, यदि गलती से भी कमलनाथ मध्य प्रदेश पर सत्ता में आ गए तो सारी बीजेपी द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर देंगे। इसके अलावा उन्होंने राहुल गांधी की असफलता पर तंज कस्ते हुए कहा कि, राहुल गांधी इतने बड़े बाप का बेटा होने के बाद भी पूरी कांग्रेस पार्टी लगी है। पूरे देश विरोधी एनजीओ लगे हुए है, लेकिन सात-सात बार लांचिंग फेल हो गई है।
देश के लिए मोदी ही काफी है
नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस सांसद पर तंज कसते हुए कहा कि, राहुल गांधी को मैं कहना चाहता हूं कि, आप देश की चिंता मत करो, देश के लिए तो मोदी और भगवा दुपट्टे ही काफी है, लेकिन तुम मध्यप्रदेश आओ यहां कमलनाथ-दिग्विजय एक दूसरे के कुर्ते फाड़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, इनके कुर्ते पजामे रफू करवा दो नहीं तो कांग्रेस निर्वस्त्र हो जायेगी ! कांग्रेस के पास बताने के लिए कुछ भी नहीं है।
मध्यप्रदेश में कमल ही कमल खिलेगा
उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के पास सिर्फ एक ही काम भी करते हैं। दो गली शिवराज सिंह चौहान को दे दो और दो गली मोदी को उनके पास कांग्रेस की उपलब्धियां के नाम पर बताने के लिए कुछ भी नहीं है। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि, कांग्रेस सीजनल हिंदू है। चुनाव आते ही यह जनेऊ पहनने लगते हैं। राहुल आ जाए या प्रियंका मध्यप्रदेश में कमल ही कमल खिलेगा।
Comments (0)