सरकारी नौकरी छोड़कर कांग्रेस से राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाली निशा बांगरे को पार्टी ने प्रदेश महामंत्री बनाया है। इस नई जिम्मेदारी के साथ ही निशा बांगरे कई सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर ही निशा बांगरे को महामंत्री बनाया गया। संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने यह जानकारी साझा की। हाल ही में कमलनाथ ने निशा बांगरे को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई थी।
सरकारी नौकरी छोड़कर कांग्रेस से राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाली निशा बांगरे को पार्टी ने प्रदेश महामंत्री बनाया है। इस नई जिम्मेदारी के साथ ही निशा बांगरे कई सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगी।
Comments (0)