Kanya Pujan 2023: आज शारदीय नवरात्रि का अंतिम दिन है और नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा की 9वीं शक्ति माता सिद्धिदात्री की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है। इस अवसर पर कन्या पूजन का विशेष महत्व है। महानवमी के अवसर पर आज यानी की सोमवार को मुख्यमंत्री निवास में महानवमी के अवसर पर कन्या पूजन एवं भोजन तथा कन्याओं के साथ विशेष प्रदेशव्यापी कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज नवरात्रि के पावन अवसर पर शक्ति स्वरूपा कन्याओं को भोजन कराकर प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।