मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग का समय काफी नजदीक आता जा रहा है। कांग्रेस बीजेपी समेत अन्य दलों ने अपने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस और BJP दोनों ही दल सरकार बनाने को लेकर जारेशोर से प्रचार प्रसार में जुटे हुए है। बीजेपी की ओर से पीएम मोदी, अमित शाह एवं अन्य केंद्रीय मंत्रियों का एमपी में लगातार दौरा होता जा रहा है। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी एवं अन्य बड़े नेता लगातार प्रदेश की जनता को साधने का प्रयास करती जा रही है। पीएम मोदी के बुंदेलखंड सागर दौरे के बाद अब प्रियंका गांधी बुंदेलखंड की जनता को साधने के लिए आ रही है।
आज फिर एमपी में कांग्रेस की झूठ की दुकान सज रही है
प्रियंका गांधी के एमपी दौरे पर राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधते हुए कहा कि, आज फिर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की झूठ की दुकान सज रही है आज फिर प्रियंका जी आ रही हैं! मैं सबसे पहले तो प्रियंका जी से यही सवाल पूछना चाहता हूं कि, भगवान राम और भगवान राम के मंदिर से आपको तकलीफ क्या है? कांग्रेस ने शिकायत की है चुनाव आयोग को कि भगवान राम के मंदिर के फोटो होडिंग लगाए जा रहे हैं। वह निकल जाए महाकाल के चित्र लगे हैं, वह निकालो।
राम तो रोम-रोम में बसे हैं
सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि, राम तो रोम-रोम में बसे हैं, कभी आप राम को काल्पनिक बताते थे। भगवान श्री राम को जो करोड़ों करोड़ लोगों के आराध्य है। भगवान राम के बिना इस देश का काम नहीं हो सकता। कभी कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे तारीख नहीं बताएंगे। उन्होंने आगे कहा कि, अब तो तारीख पता है 22 जनवरी अब भव्य और दिव्य राम मंदिर बनकर तैयार है।
कांग्रेस बताएं उसका दृष्टिकोण क्या है?
एमपी के मुखिया शिवराज सिंह ने अपने बयान में आगे कहा कि, प्रधानमंत्री जी के हाथों मंदिर को प्राण प्रतिष्ठा होनी है, महाकाल महा लोक बना अपने झूठे आरोप लगा दिए। आखिर महाकाल से चिढ़ क्या है आपको। अब होर्डिंग उतरवाने की बात करते हैं। राम हों, भगवान महाकाल हो, यह कहीं से नहीं हटाए जा सकते लेकिन कांग्रेस बताएं उसका दृष्टिकोण क्या है?
Comments (0)