CG NEWS : त्रिभुवन शरण सिंहदेव यानी टी एस सिंह देव फ़िलहाल छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री है। वह सूबे की विधायक अम्बिकापुर सीट से विधायक है। कांग्रेस से नाता रखने वाले सीनियर नेता को प्यार से लोग "बाबा" भी बुलाते है। और अब अम्बिकापुर से कांग्रेस के प्रत्याशी है। ये वो नाम है जो हमेशा से सुर्खियो में रहा है लेकिन इस बार चुनाव के समय ये फिर सुर्खियो में है। और वो है इनके संपत्ति की वजह से बहरहाल टीएस सिंह देव को सरगुजा महाराज कहा जाता है और उनका नाम छत्तीसगढ़ के सबसे धनी विधायको में शामिल है। इस बार भी नामाकन दाखिल करने के दौरान टीएस सिंह देव ने जो जानकारी दी है। उसके अनुसार टीएस सिंह देव की संपत्ति बढ़ने के बजाय घटी है। पिछले 5 सालों में टीएस सिंह देव की संपत्ति करीब 52 करोड़ घटी है और 15 साल में 113 करोड़ की संपत्ति घटी है और वो भी तब जब उनके पास 436 करोड़ की अचल संपत्ति है।
Read More: CG NEWS : दूसरे चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन। CM भूपेश बघेल आज दाखिल करेंगे नामांकन....
दरअसल टीएस सिंह देव ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार 447.77 करोड़ की कुल संपत्ति है जिसमे से 436.71 करोड़ की अचल समपत्ति समेत 10 करोड़ 99 लाख रुपये की चल संपत्ति शामिल है। टीएस सिंह देव के पास कैश 1 लाख 70 हजार है तो वही महाराज सरगुजा होंडा सिविक, एक्सयूवी, वरना, ऑडी समेत मर्सटीज जैसे वाहनों के मालिक है। हैरान करने वाली बात ये है की जब-जब टी एस सिंह देव विधानसभा चुनाव लड़ते है उनकी संपत्ति घटती जा रही है ,,,टीएस सिंह ऐसे नेता है। जो जमीन बेचकर राजनीति करने के लिए जाने जाते है। जिसका खुलासा उन्होंने कई बार किया भी है यही कारण है कि उनकी समपत्ति बढ़ने के बजाय घटती जा रही है। वर्ष 2013 में जो उन्होंने जानकारी दी थी उसके अनुसार उनके पास 561 करोड़ की थी। जो 2018 में घट कर 500 करोड़ हो गई थी यानी 5 साल में करीब 61 करोड़ की संपत्ति घटी इसी तरह 2023 में उनके पास 447.77 करोड़ की संपत्ति यानी 15 सालो में उनकी संपत्ति 113 करोड़ रुपये घटी है। बहरहाल भले ही टीएस सिंह देव की संपत्ति घटी हो मगर ये साफ है कि अब भी प्रदेश के सबसे धनी विधायक टीएस सिंह देव ही होंगे।Read More: CG NEWS : लक्जरी कार में 20 लाख रूपये का गाजा बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार.....
Comments (0)