MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रकिया समाप्त होने के बाद अब उम्मीदवारों का चुनाव-प्रचार जोर पकड़ गया है। अब प्रत्याशी अलग-अलग अंदाज में प्रचार कर जनता से वोट मांग रहे है। इसी कड़ी में श्योपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बाबू जंडेल के चुनाव प्रचार का अनोखा अंदाज देखने को मिला है। जंडेल ने जब ऊंट पर सवार होकर वोट मांगे तो हर कोई देखता ही रह गया।
कांग्रेस प्रत्याशी बाबू जंडेल ने कहा कि, मुझे क्षेत्र में लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है।चुनाव मैं नहीं मेरी जनता लड़ रही है।