अंबाह विधानसभा से पूर्व विधायक व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य कमलेश सुमन ने शनिवार को अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। वहीं उन्होंने भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के सामने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है।
पूर्व विधायक कमलेश सुमन का कहना है कि अब भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित पार्टी नहीं रह गई है। यहां पार्टी के गद्दारी करने वाले नेताओं को टिकट दे दिया जाता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने हिसाब से संगठन को चला रहे हैं। इसलिए वे अपने सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं।
अंबाह विधानसभा से पूर्व विधायक व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य कमलेश सुमन ने शनिवार को अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। वहीं उन्होंने भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के सामने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। पूर्व विधायक कमलेश सुमन का कहना है कि अब भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित पार्टी नहीं रह गई है। यहां पार्टी के गद्दारी करने वाले नेताओं को टिकट दे दिया जाता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने हिसाब से संगठन को चला रहे हैं। इसलिए वे अपने सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं।
Comments (0)