CG NEWS : रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। लूट-खसोट भ्रष्टाचार को बढ़वा दे रहे हैं। राजनीति में प्रतिद्वंद्वी होते हैं, दुश्मन नहीं होते। साथ ही गांधी परिवार पर हमला बोला, उन्होंने कहा, गांधी परिवार कह रहा है, जितना समय बचा है लूट लो, कोई लिमिट नहीं है। भूपेश जी को मंथली टारगेट देते हैं गांधी परिवार, लूटो औऱ भेजो। कांग्रेस के लिए G गारंटी का नहीं G घोटाले का है। भाजपा के राष्ट्रीय गौरव भाटिया ने कहा, जनजाति संस्कृति को नष्ट किया जा रहा है। धर्मांतरण करवाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं और लीडर को टारगेट किया जा रहा है। क्योंकि बीजेपी जनजाति समुदाय के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री तो बीजेपी कांग्रेस सभी के होते हैं, फिर सरंक्षण क्यों दे रहे?
MP/CG
Comments (0)