MP विधानसभा चुनाव में राम मंदिर पर लगातार सियासत देखने को मिल रही है। बीजेपी-कांग्रेस खूब इस मुद्दे पर एक दूसरे को घेर रहे है। वहीं दोनों ही दल राम मंदिर का श्रेय लेने की होड़ लगा रहे हैं। इसी सियासत में अब AIMIM की एंट्री हो गई है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, कमलनाथ ने साबित कर दिया है कि, बाबरी मस्जिद के विध्वंस में कांग्रेस की बीजेपी और RSS के बराबर ही भूमिका थी।
कमलनाथ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, राम मंदिर का क्रेडिट बीजेपी नहीं ले सकती। इसमें राजीव गांधी के रोल को नहीं भूलना चाहिए।