कमलनाथ ने कहा कि, भाजपा सरकार की ”गलत” नीतियों के कारण राज्य में एक करोड़ से अधिक युवा बेरोजगार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि, लोगों को ’50 प्रतिशत कमीशन’ देने के बाद ही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। पीसीसी चीफ ने दावा किया कि, भाजपा सरकार ने युवाओं, किसानों और समाज के अन्य वर्गों का भविष्य ‘बर्बाद’ कर दिया है।
कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, अगर यह ’50 प्रतिशत कमीशन’ सरकार सत्ता में नहीं होती, तो मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में फैले बुंदेलखंड के लोगों को वित्तीय सहायता का पूरा लाभ मिलता।