भाजपा की पांचवीं लिस्ट आज आने वाली है। इस सूची में सभी 92 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने की संभावना है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने भी 94 सीटों पर नाम तय कर दिए हैं।
विधायकों के कट सकते हैं टिकट
पांचवीं और सूची में चार से पांच मंत्रियों और करीब 24 विधायकों के टिकट काटने की चर्चा है। इसको लेकर भाजपा ने पहले ही डैमेज कंट्रोल करने की प्लानिंग तय कर रखी है।
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई थी। बैठक में मध्यप्रदेश से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे।
चौथी सूची में 25 मंत्रियों को टिकट
चौथी सूची में भाजपा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 25 मंत्रियों को टिकट दिए। 57 प्रत्याशियों की इस सूची में सभी वर्तमान विधायकों पर पार्टी ने भरोसा जताया। अब बची 94 सीटों में 9 मंत्री समेत 67 विधायक और 27 हारी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान होना है।
भाजपा ने 17 अगस्त को पहली सूची जारी की थी। इसमें 39 उम्मीदवारों के नाम थे। इस सूची में तीन विधायकों के भी टिकट काटे गए थे। इसके बाद दूसरी सूची में सिंगल नाम और तीसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों को टिकट दिया था।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी दो सूची ही जारी की हैं। वहीं, भाजपा आज अपनी पांचवीं सूची लेकर आने वाली है। कांग्रेस की सूची जारी होने के अगले दिन भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने भी 94 सीटों पर नाम तय कर दिए हैं।
Comments (0)