मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को चुनावी समर में उतार चुके हैं। चुनाव को लेकर सियासत उफान पर आ गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा।
एमपी की जनता को जहर परोसा जा रहा है
कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने आज यानी की बुधवार को एमपी की राजधानी भापोल स्थित कांग्रेस कार्यलय में कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि, कांग्रेस की सरकार आने के बाद पूरे प्रदेश में कमलनाथ सरकार जनता के लिए बड़ी योजनाएं लाएंगी। लका लांबा ने आगे राज्य की बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, एमपी की जनता को जहर परोसा जा रहा है। पनीर में जहर मिलाया जा रहा है, इसके अलावा खोआ मिठाई में भी हो रही मिलावट।
कमलनाथ शुद्ध के लिए युद्ध कर रहे हैं
उन्होंने कहा कि, नारायण त्रिपाठी जो पहले बीजेपी में थे, उनको गुटका में मिलावट मिली
है। सिलावट जी मिलावट मंत्री है। मध्य प्रदेश के मंत्री तुलसी सिलावट मध्य प्रदेश के मिलावट मंत्री है। 85% मिलावट के मामलों में आरोपियों पर कोई कारवाई नहीं होती। अलका लांबा ने कहा कि, डबल इंजन सरकार रोजगार देने में और महंगाई रोकने में विफल रही है। भाजपा की सरकार जनता के बच्चों को जहर परोसने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि, कमलनाथ शुद्ध के लिए युद्ध कर रहे हैं। सरकार ने मिलावट के लिए अपना पल्ला झाड़ चुकी है।
Comments (0)