सीएम शिवराज सिंह ने एक बार फिर विपक्षी गठबंधन इंडिया पर निशाना साधा है। सीएम ने कहा कि, इंडी गठबंधन बनने से पहले ही बिखर गया है। उन्होंने कहा कि, आज नीतीश कुमार जी ने भी कहा है कि, कांग्रेस बाकी दलों की चिंता ही नहीं करती। इसके पहले भी अगर आप देखेंगे कांग्रेस ने कांग्रेस की चिंता की है और कांग्रेस में भी परिवारों की चिंता होती है। श्रीमती सोनिया गांधी बेटा और बेटी को ही स्थापित करने में जुटी हैं। इसी परंपरा को कमलनाथ जी निभा रहे हैं, वह अपने बेटे को स्थापित करने में जुटे हैं। उनके बेटे तो टिकट भी अनाउंस करते हैं। पहले छिंदवाड़ा की टिकट बेटा अनाउंस करेगा और बाद में फिर कांग्रेस अनाउंस करेगी। दिग्विजय जी अपने बेटे को स्थापित करने में जुटे हैं।
सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि, इंडी गठबंधन बनने से पहले ही बिखर गया है। उन्होंने कहा कि, आज नीतीश कुमार जी ने भी कहा है कि, कांग्रेस बाकी दलों की चिंता ही नहीं करती।
Comments (0)