मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 35 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ ही शराब घोटाले में जेल में बंद मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह का नाम भी शामिल है। इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे आईएस मौर्य को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। हालांकि, स्टार प्रचारकों में जेल में बंद सतेंद्र सिंह और मध्य प्रदेश के रहने वाले दिल्ली के जंगपुरा से विधायक प्रवीण देशमुख का नाम शामिल नहीं किया गया है।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 35 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम भी शामिल है।
Comments (0)