एमपी चुनाव की तारीख बहुत ही करीब आ गई है। इसी के साथ नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तंज होने लगी है। वहीं मध्य प्रदेश में ‘कपड़ा फाड़’ वाली सियासत पर आरोप-प्रत्यारोंप लगातार जारी है। ‘कपड़ा फाड़’ वाली सियासत के बीच जयवर्धन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।
जयवर्धन सिंह ने कहा कि, हमारे परिवार ने भी राम मंदिर निर्माण में दान दिया है। जयवर्धन सिंह ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को जय-वीरू की जोड़ी भी बताया है।