मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सेल्स टैक्स विभाग की टीम ने एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की शराब जब्त की है। खास बात यह है कि अवैध शराब की तस्करी दवा के नाम पर की जा रही थी। चुनाव के दौरान हाईवे पर संदिग्ध वाहनों की जांच में सख्ती के चलते तस्करी करके लुधियाना से महाराष्ट्र जा रही यह शराब एक ट्रक से पकड़ी गई। बताया जा रहा है कि, शिवपुरी की सेल्स टैक्स कमिश्नर को मुखबिर से सूचना मिली कि, एक ट्रक में अवैध रूप से शराब भरकर लुधियाना पंजाब से महाराष्ट्र ले जाई जा रही है। शराब की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। सूचना पर उन्होंने सहायक आयुक्त वाणिज्य कर जया शर्मा को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सेल्स टैक्स विभाग की टीम ने एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की शराब जब्त की है। खास बात यह है कि अवैध शराब की तस्करी दवा के नाम पर की जा रही थी। चुनाव के दौरान हाईवे पर संदिग्ध वाहनों की जांच में सख्ती के चलते तस्करी करके लुधियाना से महाराष्ट्र जा रही यह शराब एक ट्रक से पकड़ी गई।