मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को संसद भवन में केंद्रीय रेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मध्यप्रदेश में रेल से जुड़ी मौजूदा और प्रस्तावित परियोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में संचालित और प्रगतिरत रेलवे परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से मध्यप्रदेश में रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी और विकास को नई गति मिलेगी।
व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा
मुख्यमंत्री ने बताया कि रेलवे नेटवर्क के विस्तार से प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही इससे रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
रेल परियोजनाएं तेजी से पूरी होंगी
बैठक के दौरान राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में रेलवे अधोसंरचना के विकास, नई रेल लाइनों, दोहरीकरण और आधुनिक सुविधाओं को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि केंद्र और राज्य के समन्वय से मध्यप्रदेश में रेल परियोजनाएं तेजी से पूरी होंगी।
Comments (0)