मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हरिद्वार के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने पतंजलि योगपीठ पहुंचकर योग गुरु बाबा रामदेव से भेंट की और उनके साथ योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाबा रामदेव के साथ विभिन्न योगासन किए। दोनों ने एक साथ शीर्षासन भी किया, जिसकी तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या गुरुकुल में आयोजित हवन कार्यक्रम में भी बाबा रामदेव के साथ शामिल हुए।
योग के प्रति मुख्यमंत्री की सक्रियता
सीएम डॉ. मोहन यादव का यह रूप पहली बार सार्वजनिक रूप से देखने को मिला, जहां वे योग के कठिन आसनों का अभ्यास करते नजर आए। योग विशेषज्ञों के अनुसार शीर्षासन जैसे आसन नियमित अभ्यास के बिना संभव नहीं होते, जिससे यह स्पष्ट होता है कि मुख्यमंत्री लंबे समय से योग और आसन का अभ्यास करते रहे हैं।
स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
मुख्यमंत्री का यह दौरा और योगाभ्यास न केवल आध्यात्मिक जुड़ाव को दर्शाता है, बल्कि आम लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग को दिनचर्या में शामिल करने का संदेश भी देता है।
Comments (0)