छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग और जगदलपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। दुर्ग में वह एक अहम बैठक में हिस्सा लेंगे, जबकि शाम 5:25 बजे जगदलपुर जिले के कुम्हडाकोट में जनजातीय गौरव वाटिका के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस, जगदलपुर में शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी
मुख्यमंत्री साय ने अपने आज के प्रवास की जानकारी साझा करते हुए बताया कि शनिवार को आयोजित होने वाले बस्तर पंडुम के शुभारंभ को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी, वहीं समापन अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति प्रस्तावित है।
दुर्ग में OBC विकास प्राधिकरण की बैठक
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि दुर्ग प्रवास के दौरान वह अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में संबंधित जनप्रतिनिधि, मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे, जहां क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
बस्तर पंडुम को लेकर उत्साह
सीएम साय ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। उनके बस्तर पंडुम के शुभारंभ में शामिल होने से आयोजन को नई पहचान मिलेगी। वहीं दूसरी बार आयोजित हो रहे बस्तर पंडुम के समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
Comments (0)