मध्यप्रदेश कांग्रेस ने प्रवक्ताओं की नियुक्ति को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ताओं का चयन टैलेंट हंट प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इस उद्देश्य से पार्टी ने एक विशेष समिति का गठन किया है। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही कांग्रेस की मीडिया कमेटी को भंग कर दिया गया था। इसके तुरंत बाद यह कदम उठाया गया है, जिसे संगठन में संवाद व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
मुकेश नायक को जिम्मेदारी सौंपी गई
प्रवक्ता टैलेंट हंट के लिए गठित 11 सदस्यीय समिति की घोषणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने की है। समिति के अध्यक्ष के रूप में मुकेश नायक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति में विधायक जयवर्धन सिंह, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, विधायक आरिफ मसूद, विक्रांत भूरिया, महेश परमार, महेंद्र जोशी, शैलेंद्र पटेल, भूपेंद्र गुप्ता, मृणाल पंत, अपूर्व भारद्वाज तथा महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी को सदस्य बनाया गया है।
Comments (0)