दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज गुरुवार (2 नवंबर) को मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक रोड शो को संबोधित किया। आपको बता दें कि, अब खत्म हो चुकी शराब नीति से संबंधित कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज ED के समन में शामिल नहीं हुए।
केजरीवाल ने कहा कि, मुझे यकीन नहीं है कि, जब विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होंगे तब मैं जेल में रहूंगा या बाहर। लेकिन मैं जेल से नहीं डरता।