केंद्र-प्रदेश की भाजपा सरकारों की नीतियों का लाभ सभी वर्गों को बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है। घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की विकास और जलकल्याण की योजनाओं के बारे में लोगों को बताना होगा। प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए सरकार की योजनाएं चल रही हैं। लाखों लोग इन योजनाओं से लाभ भी ले रहे हैं। अगर हम जन-जन तक अपनी यह बात पहुंचाने में सफल रहे तो आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड बहुमत से जीत तय है। यह बात उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शनिवार को कही। वह भोपाल (उत्तर) विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के चुनाव कार्यालय के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
इस विधानसभा सीट से भाजपा ने पूर्व महापौर आलोक शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, जिला संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह यादव,चेतन भार्गव, राजेंद्र गुप्ता सहित अनेक व्यापारी, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments (0)