MP Elections 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अब बेहद ही कम समय बचा है। ऐसे में कांग्रेस में टिकट वितरण के बीच जारी बगावत और नाराजगी को खत्म करने के लिए अब कांग्रेस ने रूठे नेताओं को मनाना शुरु कर दिया है। रूठे हुए नेताओं को पार्टी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है इसी कड़ी में रोशनी यादव को प्रदेश कांग्रेस का महामंत्री नियुक्त किया गया है। रोशनी यादव मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव की पौत्र वधु हैं।
एमपी में टिकट वितरण के बाद नेताओं के नाराज होने और इस्तीफों के बाद सभी को मनाने की कोशिश की जा रही है।