कांग्रेस ने अनुशासन का डंडा अपने बागी नेताओं पर चला दिया है। कांग्रेस ने सख्त रवैया अपनाते हुए शुक्रवार को ऐसे 39 पदाधिकारी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है जो कांग्रेस प्रत्याशी के सामने मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर संगठन ने विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के विरोध में निर्दलीय एवं अन्य दल से चुनाव लड़ने के कारण अपने 39 नेताओं को तत्काल प्रभाव से 6 वर्ष के लिए कांग्रेस की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। इसके पहले संगठन की ओर से इन्हें मनाने के लिए भरसक प्रयास किए गए थे। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और मध्य प्रदेश के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला खुद इन्हें मनाने में जुटे थे, बावजूद इसके यह नेता नहीं माने। ऐसे में पार्टी ने इन्हें अब बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
कांग्रेस ने अनुशासन का डंडा अपने बागी नेताओं पर चला दिया है। कांग्रेस ने सख्त रवैया अपनाते हुए शुक्रवार को ऐसे 39 पदाधिकारी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है जो कांग्रेस प्रत्याशी के सामने मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं।