मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की जोर-शोर से चल रही तैयारियों के बीच कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ पूर्व सीएम अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के साथ मध्यप्रदेश चुनाव को लेकर गठजोड़ करना चाहते थे, लेकिन उन्हें नहीं पता कि ये कैसे होगा।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि कमलनाथ ने ऐसा शब्दों का इस्तेमाल क्यों किया। दरअसल हाल ही में कमलनाथ से जब अखिलेश यादव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि छोड़िए अखिलेश-वखिलेश को।

Comments (0)