भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया है कि, कमलनाथ, सीएम अशोक गहलोत और सीएम भूपेश बघेल नेता नहीं, ‘कलेक्टर' हैं जो अपने राज्यों से धन जुटाते हैं और उसे "दिल्ली दरबार" ( कांग्रेस आलाकमान ) को सौंप देते हैं। नड्डा ने लोगों से देश के विकास को सुनिश्चित करने के लिए भाजपा को वोट देने का आग्रह किया।
जेपी नड्डा ने कहा कि, यह वही कमलनाथ हैं जिन्होंने पीएम आवास योजना के तहत धन वापस कर दिया था।