MP Elections: बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया कि, कांग्रेस में चुनावी टिकट बेचे जा रहे हैं और टिकट के लिए धन अदा करने वाले जिन लोगों को उम्मीदवार नहीं बनाया जा रहा है, उन्हें उनकी रकम लौटाई भी जा रही है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, देखिए, वहां तो टिकट बिक रहे हैं। जो व्यक्ति ज्यादा कीमत दे देता है, वह टिकट प्राप्त कर लेता है। इसलिए कई लोगों ने तो पैसे दिए और वापस लिए हैं।
बीजेपी नेता ने कहा कि, लोग सनातन धर्म के खिलाफ बोलते हैं, लेकिन इस धर्म को कोई भी व्यक्ति समाप्त नहीं कर सकता, क्योंकि इसकी जड़ें पाताल में हैं।