मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए समाजवादी पार्टी ने एक और लिस्ट जारी कर 35 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। मुरैना जिले की अंबाह सुरक्षित और मुरैना विधानसभा के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। मुरैना विधानसभा क्षेत्र से राकेश कुशवाहा और अंबाह विधानसभा क्षेत्र से अनीता सिंह चौधरी को मैदान में उतारा गया है। देर रात आई सूची में 40 नाम शामिल हैं। इनमें 35 प्रत्याशियों के नए नाम और पांच के टिकट बदले गए हैं।
समाजवादी पार्टी ने सिंगरौली की देवसर सीट से डॉ. सुषमा प्रजापति को टिकट दिया है। वहीं, सिहौर की आष्टा सीट से अम्बाराम मालवीय तो टिकट मिला है। सतना जिले की सतना विधानसभा सीट से हाजी मोइन खान को मैदान में उतारा गया है। सतना के अमरपाटन से समाजवादी पार्टी ने बालकृष्ण यादव पर भरोसा जताया है। इसके अलावा, पन्ना की पवई सीट से रजनी यादव चुनावी मैदान में उतरी हैं।

Comments (0)