विधानसभा चुनाव के नामांकन भरने के लिए अब सिर्फ 5 दिन बचे हैं। इनमें भी उम्मीदवारों को 3 दिन ही मिलेंगे। शनिवार-रविवार को छुट्टी होने से वह नामांकन दाखिल नहीं कर पाएंगे। ऐसे में 26-27 अक्टूबर यानी गुरुवार और शुक्रवार को बीजेपी-कांग्रेस के साथ ही अन्य पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन भर सकते हैं। भोपाल में अब तक कुल 6 नामांकन नरेला, मध्य और गोविंदपुरा विधानसभा से ही भरे गए हैं। हुजूर, बैरसिया, उत्तर और दक्षिण-पश्चिम के लिए अब तक एक नामांकन भी नहीं आया है।
राजधानी की उत्तर विधानसभा से कांग्रेस को लगा झटका। सिटिंग MLA के भाई अमीर अकील लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव।