एमपी के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कमलनाथ पर जमकर हमला बोला है। राम मंदिर वाले बयान पर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस का कौन नेता अयोध्या गया है। अब देश राममय है तो कांग्रेस को राम याद आ रहे हैं। वो यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि, बीजेपी की नई सरकार राम मंदिर के लोकार्पण में जाएगी।
अब देश राममय है तो कांग्रेस को राम याद आ रहे हैं
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस का कौन नेता अयोध्या गया है, सोनिया गांधी, कमलनाथ क्या अयोध्या गए हैं ? अब देश राममय है तो कांग्रेस को राम याद आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की नसों में मौकापरस्ती का खून दौड़ रहा है। कमलनाथ कांग्रेस में हैं तो खड़गे के बेटे बयान मामले में माफी मांगे। कारसेवकों पर गोलियां चली, रामजन्म भूमि आंदोलन मामले में भी कुछ बोलें। बीजेपी नेता ने कहा कि, कांग्रेस ने कहा था कि हम बाबरी मस्जिद बनाएंगे।
लड़ेंगे राम के लिए और मरेंगे भी राम के लिए
भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने इस बयान में आगे कहा कि, बीजेपी की नई सरकार राम मंदिर के लोकार्पण में जाएगी। पूरी सरकार विधायकों के साथ अयोध्या जाएगी। हम जीएंगे राम के लिए, लड़ेंगे राम के लिए और मरेंगे भी राम के लिए। उन्होंने कहा कि, सनातन का विरोध करने वालों को मिट्टी में मिला देंगे।
Comments (0)