मध्य प्रदेश के 269 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट सेवा एवं सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2025 के लिए पुरस्कार प्राप्त करने वाले अधिकारियों की सूची जारी कर दी है। सूची में भोपाल के एडिशनल सीपी अवधेश गोस्वामी का नाम भी शामिल है, जिन्हें अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चुना गया है। उल्लेखनीय है कि उन्हें हाल ही में 26 जनवरी को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भी चयनित किया गया था।
वरिष्ठ अधिकारियों के नाम भी सूची में शामिल
इस सम्मान सूची में भोपाल के स्पेशल डीजी पंकज कुमार श्रीवास्तव, आईजी रुचिवर्धन मिश्र, आईजी शियास ए., एआईजी मलय जैन, एआईजी अमित सक्सेना और गृह मंत्रालय में तैनात सुरक्षा अधिकारी अविनाश शर्मा का नाम भी शामिल है।
पुलिस मुख्यालय से लेकर फील्ड तक के अधिकारी सम्मानित
इसके अलावा पुलिस मुख्यालय, विभिन्न बटालियनों, विशेष शाखाओं और फील्ड में कार्यरत कई अधिकारी और कर्मचारी भी इस सूची में शामिल हैं।
कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक सुधारों में योगदान का सम्मान
इन सभी अफसरों और कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, प्रशासनिक सुधार, प्रशिक्षण और अपने-अपने कार्यक्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
Comments (0)