मध्य प्रदेश सरकार 18 फरवरी 2026 को विधानसभा में अपना तीसरा बजट पेश करेगी। बजट को वित्त मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सदन में प्रस्तुत करेंगे। संकेत मिल रहे हैं कि यह बजट रिकॉर्ड आकार का होगा और इसे समावेशी विकास के लक्ष्य के साथ तैयार किया जा रहा है। अनुमान है कि राज्य का बजट करीब 4.63 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है, जो पिछले बजट की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक रहेगा। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से आरंभ होगा, जबकि 18 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बजट को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि सभी अहम जानकारियां MP Budget 2026-27 के दिन सामने आएंगी।
MP Budget 2026-27 से जुड़ी संभावनाएं-
- कृषि और ग्रामीण विकास: किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाली योजनाओं पर जोर।
- रोजगार सृजन: करीब 50 हजार सरकारी भर्तियों की संभावना।
- युवा और कौशल विकास: तकनीकी प्रशिक्षण, उद्यमिता और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा।
- महिला सशक्तिकरण: महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के बजट में बढ़ोतरी की उम्मीद। इस तरह, एमपी बजट 2026-27 को विकास, रोजगार और सामाजिक समावेशन पर केंद्रित माना जा रहा है।
Comments (0)