पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. ई. रमेश कुमार ने बुधवार को वल्लभ भवन में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान प्रमुख सचिव डॉ. कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्ष 2025-26 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को 15 दिनों के भीतर शत-प्रतिशत राशि का वितरण सुनिश्चित किया जाए।
अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के त्वरित निपटारे पर जोर
उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण कर नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
विधानसभा प्रश्नों और कैबिनेट संक्षेपिका पर दिशा-निर्देश
प्रमुख सचिव ने विधानसभा से जुड़े प्रश्नों और कैबिनेट संक्षेपिका के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में अपर सचिव अनुराग चौधरी, आयुक्त सौरभ कुमार सुमन सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Comments (0)