रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस की महिला DSP कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। होटल कारोबारी से कथित लेनदेन से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद विभागीय जांच की गई, जिसमें शिकायत सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।
DSP कल्पना वर्मा वर्तमान में SP कार्यालय दंतेवाड़ा में पदस्थ थीं। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें PHQ रायपुर में अटैच किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा लिखित निलंबन आदेश जारी किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर मामले की प्राथमिक जांच शुरू की गई थी। जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने के बाद गृह विभाग ने यह सख्त कदम उठाया। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।
Comments (0)