जिउक्वान: चीनी अंतरिक्ष एजेंसी गुरुवार को शेनझोउ-18 चालक दल को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रही है। एजेंसी का लक्ष्य 2030 तक लोगों को चंद्रमा पर भेजना है। अंतरिक्ष यात्रियों के नए दल में 43 वर्षीय कमांडर ये गुआंगफू, 34 वर्षीय ली कांग और 36 वर्षीय ली गुआंगसु शामिल हैं। यात्रियों को लेकर अंतरिक्ष यान जिउक्वान सैटेलाइट लांच सेंटर से रात 8:59 बजे उड़ान भरने के लिए तैयार है। वे शेनझोउ-17 टीम का स्थान लेंगे, जो पिछले वर्ष अक्टूबर से चीन के तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद हैं। नया दल अंतरिक्ष स्टेशन पर लगभग छह महीने बिताएगा।
चीनी अंतरिक्ष एजेंसी गुरुवार को शेनझोउ-18 चालक दल को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रही है। एजेंसी का लक्ष्य 2030 तक लोगों को चंद्रमा पर भेजना है।
Comments (0)