पर्थ: ऑस्ट्रेलिया में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि ‘क्वाड' (चतुष्कोणीय सुरक्षा संवाद) समूह की प्रासंगिकता बढ़ेगी और यह क्षेत्रीय तथा क्षेत्र से परे राजनीति व नीति में एक बड़ा कारक बनेगा। जयशंकर ने हिंद महासागर सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया की अपने समकक्ष पेनी वोंग के साथ एक चर्चा के दौरान ये टिप्पणियां कीं। वह दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां आए हुए हैं। भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया वाले ‘क्वाड' समूह के बारे में बात करते हुए जयशंकर ने कहा कि यह समूह प्रमुख शक्तियों की बदलती क्षमताओं और पूरी दुनिया पर उसके असर का परिणाम है।
ऑस्ट्रेलिया में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि ‘क्वाड' (चतुष्कोणीय सुरक्षा संवाद) समूह की प्रासंगिकता बढ़ेगी
Comments (0)