दुनियाभर में सबसे अधिक कैदी अमरीका की जेलों में बंद हैं। स्टेटिस्ट डाटा के अनुसार 2023 के अंत में लगभग 18 लाख लोग यहां की जेलों में थे। इसके बाद चीन, ब्राजील और भारत का स्थान है। अमरीकी जेलों में बंद लोगों की संख्या अविश्वसनीय रूप से अधिक है इसलिए कैद की समस्या व्यापक रूप से विवादित मुद्दा भी बन गई है क्योंकि यह वंचितों और अल्पसंख्यकों को सबसे अधिक प्रभावित करती है। इसके अलावा अमरीका में निजी जेलों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। 2022 में सबसे अधिक कैदियों की संख्या वाले अमरीकी राज्य टेक्सास, कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा थे। पुरुषों के मुकाबले महिला अपराधियों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। ग्लोबल प्रिजन ट्रेंड्स रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए है।
दुनियाभर के देशों में लाखों की संख्याे में कैदी जेल में बंद हैं। सबसे ज्या।दा अमरीका में कैदियों की संख्या है। दूसरे नंबर पर चीन और तीसरे नंबर पर ब्राजील है।
Comments (0)