फोर्ब्स ने अपनी 10वीं एनुअल ’30 अंडर 30 एशिया’ लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 10 इंडस्ट्रीज के सबसे होनहार युवा एंटरप्रेन्योर, नेताओं और चेंजमेकर्स पर प्रकाश डाला गया है। ये सभी 30 वर्ष से कम उम्र के हैं। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उद्यमियों ने खास तौर पर जगह बनाई है। इस साल इस लिस्ट में 300 नाम हैं। 300 की इस सूची में 94 नामों के साथ सूची में भारत का दबदबा रहा, जो एशिया-प्रशांत क्षेत्र के किसी भी देश से सबसे अधिक हैं। लिस्ट में इस साल के नामों में प्रतिभाशाली शतरंज प्लेयर गुकेश डोम्माराजू, बॉलीवुड एक्टर अनन्या पांडे और सस्टेनेबल फैशन एंटरप्रेन्योर जिनाली मोदी शामिल हैं। भारत के बाद, लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के 32 नाम, जबकि चीन के 30, जापान के 25 और दक्षिण कोरिया को 23 सम्मान मिले। सिंगापुर औरइंडोनेशिया, दोनों से 19-19 नाम हैं।
फोर्ब्स ने अपनी 10वीं एनुअल ’30 अंडर 30 एशिया’ लिस्ट जारी कर दी है। इस साल इस लिस्ट में 300 नाम हैं। 300 की इस सूची में 94 नामों के साथ सूची में भारत का दबदबा रहा।
Comments (0)