गाजा पट्टी: इजरायल और हमास की लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां इजरायल ने जमीनी स्तर पर हमास को खत्म करने की कसम खा रखी है वहीं हमास के लड़ाके भी इस जंग के मैदान में अपने हथियार डालने को तैयार नहीं है। इजरायली सेना ने मंगलवार रात भर हवाई हमलों से गाजा पट्टी के दोनों छोर पर दर्जनों फिलिस्तीनियों को मार गिराया। वहीं, उत्तर में अल शिफा अस्पताल के आसपास के क्षेत्र और दक्षिणी छोर पर राफा को भी निशाना बनाया गया जहां दस लाख से अधिक लोगों ने शरण ले रखी है।
इजरायल और हमास की लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां इजरायल ने जमीनी स्तर पर हमास को खत्म करने की कसम खा रखी है वहीं हमास के लड़ाके भी इस जंग के मैदान में अपने हथियार डालने को तैयार नहीं है।