म्यांमार के सैन्य विमान के साथ आज, मंगलवार, 23 जनवरी को एक हादसा हो गया। यह सैन्य विमान भारत में क्रैश हो गया। यह हादसा मिजोरम के लेंगपुई शहर में हुआ और म्यांमार की सेना का जो विमान क्रैश हुआ, वो लेंगपुई एयरपोर्ट पर हुआ। इस सैन्य विमान में 14 लोग सवार थे। पिछले कुछ समय से म्यांमार की सेना, जिसे म्यांमार जुंटा भी कहते हैं, काफी परेशानियों से जूझ रही है। इसकी वजह है म्यांमार में विद्रोही गुटों की बगावत। इससे म्यांमार की जनता को भी काफी नुकसान हो रहा है।
म्यांमार के सैन्य विमान के साथ आज एक हादसा हो गया। यह विमान भारत में क्रैश हो गया।
Comments (0)