पाकिस्तान में कब क्या हो जाए इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। यहां अल्पसंख्यकों पर हमले तो आम हैं लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश भी कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गए हैं। पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां प्रधान न्यायाधीश काजी फैज ईसा की हत्या करने का आदेश देने वाले एक कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी के उप प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पाकिस्तान में तहरीक-ए-लब्बैक के नेता जहीरुल हसन शाह को आतंकवाद और अन्य आरोपों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। जहीरुल हसन शाह ने कहा था कि जो कोई भी मुख्य न्यायाधीश काजी फैज ईसा का सिर कलम करेगा उसे वह एक करोड़ रुपये देगा।
Comments (0)