Washington: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है, हाल ही में जो बाइडन ने राष्ट्रपति चुनाव की रेस से हटने का एलान किया था। अब चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा के बाद बाइडन पहली बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस एलान के बाद से वो सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आए थे। आज वो संबोधन करने वाले हैं। संबोधन के दौरान वो राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने के अपने फैसले के बारे में बताएंगे और नवंबर के आम चुनावों के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपनी डिप्टी कमला हैरिस का समर्थन करेंगे।
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है, हाल ही में जो बाइडन ने राष्ट्रपति चुनाव की रेस से हटने का एलान किया था। अब चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा के बाद बाइडन पहली बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे।