पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे को लेकर अब यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की का बड़ा बयान सामने आया है। ज़ेलेंस्की ने कहा कि, भारत ने यह पहचानना शुरू कर दिया है कि, यह सिर्फ युद्ध नहीं है, यह एक व्यक्ति पुतिन का एक पूरे देश, यूक्रेन के खिलाफ असली युद्ध है। आप एक बड़े देश हैं। आपका प्रभाव बहुत बड़ा है और आप पुतिन को रोक सकते हैं और उनकी अर्थव्यवस्था को रोक सकते हैं एवं उन्हें वास्तव में उनकी जगह पर ला सकते हैं।
पीएम मोदी बोले - यह युद्ध का समय नहीं
आपको बतां दें कि, भारतीय पीएम मोदी ने अपने यूक्रेन के दौरे पर कहा था कि, भारत शांति का पक्षधर है। वहीं आगे पीएम ने कहा था कि, कुछ समय पहले, जब मैं इसके समर्थन में राष्ट्रपति पुतिन से मिला था, तो मैंने उनसे कहा था कि, यह युद्ध का समय नहीं है। पिछले दिनों, जब मैं एक बैठक के लिए रूस गया था, तो मैंने वहां भी स्पष्ट शब्दों में कहा था कि, किसी भी समस्या का समाधान कभी भी रणभूमि में नहीं होता है। पीएम मोदी ने आगे यह भी कहा था कि, समाधान केवल बातचीत, संवाद और कूटनीति के माध्यम से होता है और हमें बिना समय बर्बाद किए उस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
पीएम मोदी बोले - दोनों पक्षों को एक साथ बैठना चाहिए
पीएम मोदी ने आगे यह भी कहा था कि, दोनों पक्षों को एक साथ बैठना चाहिए और इस संकट से बाहर आने के रास्ते तलाशने होंगे। उन्होंने कहा था कि, आज मैं यूक्रेन की धरती पर आपके साथ शांति और आगे बढ़ने के मार्ग पर विशेष रूप से चर्चा करना चाहता हूं। पीएम मोदी बोले - मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि, भारत शांति के हर प्रयास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है। अगर मैं व्यक्तिगत रूप से इसमें योगदान दे सकता हूं, तो मैं ऐसा जरूर करना चाहूंगा। एक मित्र के रूप में, मैं आपको इसका विश्वास दिलाता हूं।
Comments (0)