पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार की रस्में शुरू हो गई है। शनिवार को पोप फ्रांसिस को दफनाया जाएगा। पोप के अंतिम संस्कार में दुनिया भर की कई हस्तियां शामिल हो रही हैं, जिनमें विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष और राजा शामिल हैं। अंतिम संस्कार की रस्में सेंट पीटर्स स्कवायर में हो रही हैं। रस्मों के बाद कैदी और प्रवासी पोप के पार्थिव शरीर को ताबूत में लेकर बेसिलिका में जाएगा, जहां उन्हें दफनाया जाएगा। पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में दो लाख से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।
गौरतलब है कि पोप के अंतिम संस्कार की रस्मों में पोप फ्रांसिस ने ही बीते साल बदलाव किए थे। वेटिकन ने कहा है कि इन बदलावों का मकसद पोप को एक पुजारी के रूप में दर्शाना था न कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली इंसान के रूप में। पोप फ्रांसिस ने बतौर पोप अपने 12 साल के कार्यकाल में कई अहम बदलाव किए और वेटिकन चर्च को सभी के लिए सुलभ बनाने की कोशिश की। पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख और यूरोपीय संघ के नेताओं के साथ ही प्रिंस विलियम और स्पेन के राज परिवार के सदस्य शामिल हैं।
Comments (0)