भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में श्रीलंका का दौरा पूरा करके लौटे हैं। पीएम मोदी का यह श्रीलंका दौरा काफी अहम रहा। इस दौरान पीएम मोदी को श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘मित्र विभूषण’ भी मिला। पीएम मोदी ने श्रीलंका दौरे के दौरान वहाँ के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से अहम विषयों पर चर्चा की और दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर भी दोनों ने हस्ताक्षर किए। पीएम मोदी अब भारत लौट आए हैं, लेकिन उनके लौटने के बाद भारतीय नेवी का एक युद्धपोत श्रीलंका पहुंच गया है।
आईएनएस सह्याद्री पहुंचा श्रीलंका
पीएम मोदी के श्रीलंका से भारत लौटने के बाद भारतीय नेवी का आईएनएस सह्याद्री श्रीलंकाई राजधानी कोलंबो पहुंच गया है। भारतीयनेवी में शामिल यह युद्धपोत ईस्टर्न फ्लीट का आधुनिक वॉरशिप है। इसके श्रीलंका पहुंचने की जानकारी भारतीय नेवी की तरफ से दी गई और यह 3 दिन के लिए कोलंबो में रहेगा।
चीन की बढ़ सकती है चिंता
हिंद महासागर में चीन के प्रभाव को कम करने के लिए भारत-श्रीलंका सैन्य पार्टनरशिप काफी अहम हो सकती है। पीएम मोदी के श्रीलंका दौरे के तुरंत बाद ही आईएनएस सह्याद्री का कोलंबो पहुंचना इस बारे में संकेत देता है कि दोनों देश, सैन्य पार्टनरशिप को लेकर प्रतिबद्ध हैं। ऐसे में भारत और श्रीलंकाकी इस सैन्य पार्टनरशिप से चीन की चिंता बढ़ सकती है।
Comments (0)