डोनाल्ड ट्रंप को दुनिया का सबसे ताकतवर शख्स बने 43 दिन हो चुके हैं। अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने पहली बार संसद को संबोधित किया। पूरी दुनिया की निगाहें ट्रंप के पहले भाषण पर थीं। इस दौरान ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर जमकर निशाना साधा। ट्रंप का कहना है कि उन्होंने 43 दिन में वो करके दिखाया जो बाइडेन अपने 4 साल के कार्यकाल में नहीं कर सके।
ट्रंप के बड़े बयान
- छह हफ्ते पहले मैंने कैपिटन के नीचे खड़े होकर कहा था कि अमेरिका के अच्छे दिन शुरू हो चुके हैं। तब से लेकर आज तक हम बिना रुके तेजी से काम कर रहे हैं। 43 दिन में मैंने जो काम किया, वो कई सरकारें कई सालों में नहीं कर पाईं।
- हमारी 43 दिन की सरकार देश के इतिहास में सबसे सफल रही है। मैंने 100 एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पास किए हैं और 400 से ज्यादा एग्जीक्यूटिव कदम उठाए हैं। इस कार्यकाल के सामने जॉर्ज वॉशिंगटन का कार्यकाल भी नंबर दो पर चला गया है।
- जो बाइडेन अमेरिका के सबसे खराब राष्ट्रपति रहे हैं। उनके कार्यकाल के दौरान हर महीने लाखों की संख्या में अवैध शर्णार्थी अमेरिका में आए। इसीलिए मैंने देश की दक्षिणी सीमा (मैक्सिको बॉर्डर) पर आपातकाल लगा दिया है। अमेरिकी सेना की पेट्रोलिंग जारी है, जिससे अवैध शर्णार्थी अमेरिका में न घुस सकें।
Comments (0)