मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर आदमी हैं। उनका बिजनेस उनके बच्चे ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी संभालते हैं। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की तरह, पाकिस्तान के सबसे अमीर व्यक्ति शाहिद खान हैं। शाहिद भी अपनी असाधारण जीवनशैली, परोपकार और व्यावसायिक निवेश के कारण अक्सर खबरों में रहते हैं। शाहिद खान के बच्चे भी अपने पिता की मदद करते हैं। बता दें कि शाहिद खान की कुल संपत्ति 97276 करोड़ रुपये से अधिक है। साथ ही वह नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) के जैक्सनविले जगुआर और फुलहम एफसी के मालिक हैं। प्रीमियर लीग के साथ उनके बेटे टोनी खान उनके अधिकांश खेल उद्यमों में शामिल हैं। वह अपने पिता के साथ ऑल एलीट रेसलिंग (AEW) के सह-मालिक भी हैं।
शाहिद खान की बेटी जगुआर फाउंडेशन के माध्यम से जरूरत मंद लोगों की मदद करने के लिए जानी जाती है। शन्ना खान की कुल संपत्ति 20 मिलियन डॉलर से अधिक है।
Comments (0)