इजरायल की जासूसी एजेंसी मोसाद के मुख्यालय कुछ अन्य देशों में भी हैं। इराक में भी मोसाद के मुख्यालय हैं। हाल ही में इराक में स्थित मोसाद के एक मुख्यालय पर हमला हुआ। यह हमला देर रात इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्र में राजधानी एरबिल स्थित मुख्यालय पर हुआ। मोसाद के मुख्यालय समेत कुछ अन्य ठिकानों पर भी हमले हुए। मोसाद के मुख्यालय पर मिसाइलों से हमले हुए जिससे धमाके हो गए और मुख्यालय भी तबाह हो गया। साथ ही इस हमले की वजह से अफरा-तफरी भी मच गई। जानकारी के अनुसार इस हमले के पीछे ईरान का हाथ था।
इराक में देर रात मोसाद के मुख्यालय पर मिसाइलों से हमला हुआ।
Comments (0)