अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के विमान में उस समय तकनीकी समस्या आ गई, जब वह मोंटाना के बोजमैन में एक जनसभा में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। एक अधिकारी ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण ट्रंप के विमान के मार्ग में बदलाव किया गया और इसे पास के बिलिंग हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरा गया। अधिकारी के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप मोंटाना से रिपब्लिकन पार्टी के सीनेट उम्मीदवार टिम शीही के समर्थन में एक चुनाव रैली में हिस्सा लेने के लिए बोजमैन जा रहे थे।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक रैली के लिए मोंटाना के बोजमैन जा रहे थे। इसी दौरान उनके विमान में तकनीकी खराबी आ गई। तकनीकी समस्या के चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
Comments (0)